Current affairs, GK and GS, Railway Group D commonwealth game (कॉमनवेल्थ खेल)
Current affairs, GK and GS
प्रश्न 1. कॉमनवेल्थ खेल की शुरूआत कब हुई
उत्तर – 1930 ई0 में
प्रश्न
2. भारत ने कॉमनवेल्थ खेल में कब से हिस्सा लेना शुरू किया
उत्तर – 1934 ई0 में
प्रश्न
3. भारत ने कॉमनवेल्थ खेल में पहला पदक कब जीता और कौन सा पदक जीता था
उत्तर – लंदन में 1934 में हुए दूसरे
खेलों में भारत को सिर्फ कुश्ती में एक काँस्य पदक मिला था।
भारत ने 1930 से शुरु हुए
राष्ट्रमंडल खेलों में चार बार 1930,
1950, 1962 और 1986
में हिस्सा नहीं लिया है जबकि वह 1938
और 1954 के राष्ट्रमंडल खेलों में कोई पदक हासिल नहीं कर पाया था।
1934 के
लंदन खेल कई मायनों में महत्वपूर्ण रहे. एक तो इसमें पहली बार महिला एथलीटों को मौका दिया गया और उनके लिए ज़्यादा थकाने वाले मुकाबलों से परहेज किया गया. भारत ने ना सिर्फ पहली बार भाग लिया, बल्कि उसने पहला पदक कुश्ती में जीता. भारत को एकमात्र कांस्य पदक पुरुषों के 74 किलो ग्राम वर्ग में राशिद अनवर ने दिलाया.
लंदन खेल कई मायनों में महत्वपूर्ण रहे. एक तो इसमें पहली बार महिला एथलीटों को मौका दिया गया और उनके लिए ज़्यादा थकाने वाले मुकाबलों से परहेज किया गया. भारत ने ना सिर्फ पहली बार भाग लिया, बल्कि उसने पहला पदक कुश्ती में जीता. भारत को एकमात्र कांस्य पदक पुरुषों के 74 किलो ग्राम वर्ग में राशिद अनवर ने दिलाया.
प्रश्न
4. कॉमनवेल्थ खेल का सबसे पहले क्या नाम था और कितनी बार बदला गया है
उत्तर - ब्रिटिश
एम्पायर गेम्स 1930-1950
कॉमनवेल्थ खेल का नाम
अब तक 4 बार बदला जा चुका है। 1- ब्रिटिश एम्पायर गेम्स 1930-1950, 2- ब्रिटिश इंपायर व कॉमनवेल्थ गेम्स 1954-1966, 3- ब्रिटिश कॉमनवेल्थ गेम्स 1970-1974, 4- कॉमनवेल्थ गेम्स 1978-2018
प्रश्न 5. विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर 10 अप्रैल 2018
को आयुष मंत्रालय की ओर से किस राज्य में दो दिवसीय विज्ञान सम्मेलन का आयोजन किया
गया है ?
उत्तर - नई दिल्ली
टिप्पणी-
दुनिया भर में प्रत्येक वर्ष 10 अप्रैल को ‘विश्व
होम्योपैथी दिवस’ मनाया जाता है। यह दिवस होम्योपैथी के
संस्थापक जर्मन डॉक्टर फ्रेडरिक सैमुएल हैनीमेन के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता
है। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर 10 और 11 अप्रैल को आयुष मंत्रालय की ओर
से नयी दिल्ली में दो दिवसीय विज्ञान सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस सम्मेलन
का उद्घाटन उपराष्ट्रपति करेंगे। इस बार सम्मेलन का मुख्य विषय नवाचार विकास और प्रगति चालीस वर्षो से विज्ञान की खोज है।
प्रश्न 6. भारतीय मूल की वैज्ञानिक ने किस देश में दुनिया
की पहली माइक्रोफैक्ट्री शुरू की है
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के एक वैज्ञानिक ने
दुनिया की पहली माइक्रोफैक्ट्री प्रारम्भ की है जो इलेक्ट्रॉनिक कचरे के सामान
जैसे कि स्मार्टफोन और लैपटॉप को फिर से उपयोग के लिए मूल्यवान सामग्रियों में बदल
सकता है। न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय में प्रोफेसर वीना सहजवाला के अनुसार, ई-कचरे की माइक्रोफ़ैक्टरी में बड़ी
मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक कचरे की बढ़ती हुई समस्या को कम करने की क्षमता है।
ई-कचरा दुनिया भर में अत्यधिक मात्रा में पर्यावरणीय प्रदूषण फैला रहा है।
विडीयों देखे
प्रश्न 7. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
ने अफ्रीकी राष्ट्र का दौरा किया। यह भारतीय राज्य के प्रमुख की पहली यात्रा है
इक्वाटोरियल गिनी
राष्ट्रपति कोविंद 7-12 अप्रैल 2018 तक के लिए
अफ्रीकन देश इक्वाटोरियल गिनी, स्वाजीलैंड
और जांबिया के दौरे पर हैं। वह देश के पहले राष्ट्रपति हैं जिन्होंने इक्वेटोरियल
गिनी की यात्रा की है। यहाँ पर उनका स्वागत राष्ट्रपति टियोडोरो ओबियांग नगुयेमा
ने किया।
प्रश्न 8. हाल ही में
किस राज्य में गुटखा बेचने को गैर-जमानती अपराध घोषित किया गया है?
उत्तर – महाराष्ट्र में
महाराष्ट्र
में गुटखा बेचने को गैर-जमानती अपराध घोषित किया गया है| ऐसा करने पर तीन साल तक की जेल की सजा को
बढाया गया है| वर्तमान में प्रतिबंधित गुटखा बेचने पर 6 महीने की जेल की
सजा का प्रावधान है।
प्रश्न 9. - सिटीजन सर्विसेज” क्या है?
सिटीजन
सर्विसेज” राष्ट्रीय अपराध
रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा लांच किया गया एप है| इस एप को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो
के 33वें स्थापना दिवस
के उपलक्ष्य पर लांच किया गया है|
प्रश्न 10. नारी शक्ति पुरस्कार” की शुरुआत कब की गई थी?
प्रश्न 10. नारी शक्ति पुरस्कार” की शुरुआत कब की गई थी?
नारी शक्ति
पुरस्कार” की शुरुआत 1999 में की गई
थी| यह पुरस्कार भारत
का राष्ट्रीय सम्मान की एक श्रंखला है, जो अपनी असाधारण उपलब्धि के लिए
व्यक्तिगत महिलओं को दिया जाता है| यह पुरस्कार महिलाओं और बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा
छह श्रेणियों में दिया जाता है|
Post a Comment